फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस को चकमा दे कोरोना संक्रमित आरोपी फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
धोखाधड़ी के मामले में आरोपी एक कोरोना संक्रमित मरीज पुलिस को चकमा देकर सिविल अस्पताल के बाथरूम से फरार हो गया। थाना सदर पुलिस ने हवलदार और दो होमगार्डों के खिलाफ लापरवाही बरतने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार लंबी पुलिस ने धोखाधड़ी व अन्य मामलों में लुधियाना निवासी गुरदेव कुमार जेल में बंद था। कोरोना संक्रमित आने पर चार अप्रैल को उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। आरोपी की निगरानी के लिए लंबी पुलिस ने हवलदार बलराज सिंह के अलावा दो होमगार्ड गुरमीत व जगरूप सिंह की ड्यूटी लगाई थी। उक्त कर्मी गुरदेव को कमरे के साथ अटैच बाथरूम में लेकर जाने के बजाय अन्य बाथरूम में ले गए। आरोपी काफी समय तक जब बाथरूम से बाहर न आया तो कर्मचारियों ने धक्के देकर बाथरूम का दरवाजा खोला। गुरदेव सिंह खिड़की से फरार हो चुका था। थाना सदर पुलिस ने इस संबंध में फरार आरोपी मरीज गुरदेव सिंह के साथ-साथ ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले उक्त तीनों मुलाजिमों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें