फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ता 2027 चुनाव की तैयारी में जुटें : सूरज ठाकुर

Sat, 26 Sep 2026 05:46 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

होशियारपुर। पंजाब कांग्रेस के सह-प्रभारी और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) सचिव सूरज ठाकुर ने कार्यकर्ताओं से 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान किया है। उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर दिया। यह बात उन्होंने शनिवार को जिला कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक में कही।
ठाकुर ने जिला पदाधिकारियों, ब्लॉक प्रधानों और कार्यकर्ताओं से हलका स्तर पर संगठन की स्थिति का फीडबैक लिया। उन्होंने नेताओं और कार्यकर्ताओं से आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होकर काम करने को कहा। ठाकुर ने बताया कि वह अक्तूबर में तीन दिन होशियारपुर जिले में प्रवास करेंगे। इस दौरान वह सभी विधानसभा हलकों में जाकर कार्यकर्ताओं से व्यक्तिगत बैठकें करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच सक्रिय रहकर कांग्रेस की नीतियों और जनहित के मुद्दों को उठाने को कहा। ठाकुर ने दावा किया कि पंजाब के लोग आम आदमी पार्टी सरकार से परेशान हैं और कांग्रेस को फिर सत्ता में लाना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष सुखविंदर सिंह डैनी बंडाला ने बताया कि 28 सितंबर को जिला कांग्रेस कार्यालय में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। बंडाला ने कार्यकर्ताओं से इसमें बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की। बैठक में संगत सिंह गिलजियां, यामिनी गौमर, पूर्व विधायक पवन आदिया, पूर्व विधायक अरुण डोगरा मिक्की, जिला कांग्रेस अध्यक्ष दलजीत सिंह गिलजियां, अमरप्रीत सिंह लाली और एडवोकेट रोहित जोशी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें