यूथ कांग्रेस ने मोहाली में बने अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का नाम शहीद-ए-आजम भगत सिंह के नाम पर रखने की मांग की है।
इस बारे में यूथ कांग्रेस के नेताओं ने डिप्टी कमिश्नर जालंधर के माध्यम से सरकार को ज्ञापन भेजा है। यूथ कांग्रेस का कहना है कि शहीद-ए-आजम भगत सिंह का पंजाब से पैतृक संबंध है।
इस दौरान यूथ कांग्रेस जालंधर नॉर्थ इकाई के प्र्रधान अजय कुमार लक्की, कांग्रेसी पार्षद जगदीश राजा, पार्षद प्रदीप राय, संदीप शर्मा, जगत कुमार और सिकंदर लाला मौजूद रहे।