संवाद न्यूज एजेंसी
जालंधर। कांग्रेस ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया। जिला अध्यक्ष राजिंदर बेरी की अध्यक्षता में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं के चित्रों पर पुष्प अर्पित किए।
राजिंदर बेरी ने गांधी के सत्य, अहिंसा के सिद्धांतों और शास्त्री के जय जवान-जय किसान नारे व देश के प्रति योगदान को याद किया। नार्थ हलका विधायक अवतार सिंह जूनियर ने युवाओं से गांधी-शास्त्री के मूल्यों को अपनाने का आह्वान किया। साथ ही नशे के खिलाफ जागरूकता पर जोर दिया। विधायक बावा हैनरी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि किसान और जवान परेशान हैं और किसान आंदोलन को मजबूर हैं। कार्यक्रम में अनुराधा बंगा सहित कई महिला नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।