फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: पुरानी रंजिश में हुई थी डीएसपी कार्यालय के बाहर फायरिंग

Fri, 02 Oct 2026 05:32 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जलालाबाद। डीएसपी कार्यालय के बाहर 1 अक्तूबर की शाम हुई फायरिंग की घटना में नया खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में सामने आया है कि यह घटना दो गुटों के बीच पुरानी रंजिश का परिणाम है। पहले थारा सिंह वाला मोड़ पर भी फायरिंग हुई थी।
विज्ञापन

डीएसपी जलालाबाद लवदीप सिंह गिल ने बताया कि इस मामले में दो गुट शामिल हैं। इनमें कुलवंत सिंह का गुट और सोना सिंह व आकाशदीप का गुट शामिल हैं। 1 अक्तूबर की शाम करीब छह बजे दोनों गुट थारा सिंह वाला मोड़ पर मिले। वहां उनके बीच फायरिंग हुई। कुलवंत सिंह का गुट भारी पड़ा। इसके बाद सोना सिंह और आकाशदीप मोटरसाइकिल पर शहर की ओर भागे। डीएसपी कार्यालय के पास उनकी मोटरसाइकिल फिसल गई और पिस्तौल गिर गई। इसी दौरान पीछे से आए दूसरे गुट ने उन पर दोबारा फायरिंग की और फरार हो गए। घटना के बाद थाना सिटी जलालाबाद पुलिस ने सोना सिंह और सोनू को पकड़ा। उनके कब्जे से एक अवैध पिस्तौल बरामद हुई है। मामले में आकाशदीप का नाम भी सामने आया है। पुलिस अन्य संदिग्धों की तलाश में जुटी है। फायरिंग में कितनी गोलियां चलीं और कौन से हथियार इस्तेमाल हुए, इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें