फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसी नेता व पूर्व पार्षद कुलदीप मिंटू की पत्नी की हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जालंधर। माता वैष्णो देवी के दर्शन के बाद परिवार समेत वापस लौट रहा कांग्रेस नेता व पूर्व पार्षद कुलदीप मिंटू का परिवार रविवार को दुर्घटना का शिकार हो गया। गाड़ी में कुलदीप मिंटू की पत्नी गुरविंदर कौर का निधन हो गया। न्यू विजय नगर की रहने वाली मृतक गुरविंदर कौर बस्तीयात इलाके से पार्षद भी रही हैं। बताया जा रहा है कि पंजाब के मुकेरियां शहर के पास उनकी फार्च्यूनर गाड़ी को ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पूर्व पार्षद गुरविंदर कौर की मौके पर ही मौत हो गई। इस दुर्घटना में कुलदीप मिंटू की बेटी भी गंभीर रूप से घायल हुई है, जिसे एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। कुलदीप मिंटू की दूसरी बेटी की भी टांग में फ्रैक्चर आया है। पूर्व पार्षद मिंटू की पत्नी अपने बेटे सुमित, दामाद व बेटियों के साथ माथा टेकने के लिए मां वैष्णो देवी के दरबार में गई हुई थीं, जहां से परिवार लौट रहा था कि मुकेरियां के पास यह दुर्घटना हो गई।
विज्ञापन

घटना के समय मौजूद लोगों के अनुसार एक ट्रक के उनकी फॉरच्यूनर गाड़ी को पीछे से जोरदार टक्कर मारने से गाड़ी नियंत्रण से बाहर हो गई। ट्रक की टक्कर से गाड़ी आगे चल रहे वाहन से टकरा गई व पीछे से ट्रक ने फिर से गाड़ी को टक्कर मार दी। इसके बाद गुरविंदर कौर की कार दो वाहनों के बीच में फंसकर रह गई। हादसे के बाद लोगों ने फॉरच्यूनर गाड़ी में से घायलों को निकाला व पुलिस को सूचित किया। लोगों का कहना है कि मिंटू की पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि उनकी एक बेटी बेहोश हो गई, जिसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें