फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर में कांग्रेस को झटका: महिला पार्षद और पति आम आदमी पार्टी में शामिल, कांग्रेस छोड़ने की बताई वजह

Fri, 26 Dec 2025 05:57 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)

सार

पंजाब के जालंधर में कांग्रेस को झटका लगा है। कांग्रेस की महिला पार्षद और उनके पति आम आदमी पार्टी में शामिल हुए हैं। दोनों ने कांग्रेस छोड़ने की वजह भी बताई है। 
विज्ञापन
आप में शामिल हुए महिला पार्षद और उनके पति। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालंधर सेंट्रल की राजनीति में शुक्रवार को बड़ा और निर्णायक मोड़ देखने को मिला, जब वार्ड नंबर-23 की कांग्रेस महिला पार्षद परमजीत कौर और उनके पति हरपाल मिंटू ने कांग्रेस पार्टी छोड़कर आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल होने की औपचारिक घोषणा की। इस घटनाक्रम को कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है, जबकि आम आदमी पार्टी के लिए यह जमीनी स्तर पर बढ़ते जनविश्वास और मजबूत नेतृत्व का संकेत है।

विज्ञापन


पार्षद परमजीत कौर ने सेंट्रल हलका इंचार्ज नितिन कोहली के कार्यालय में पार्टी जॉइन की, वहीं उनके पति हरपाल मिंटू को मुख्यमंत्री आवास में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के ओएसडी राजबीर सिंह घुम्मण और नितिन कोहली की मौजूदगी में आप की सदस्यता दिलाई गई।

आप में शामिल होने के बाद परमजीत कौर ने कहा कि नितिन कोहली की ईमानदार सोच, पारदर्शी कार्यप्रणाली और जालंधर सेंट्रल में हो रहे तेज विकास कार्यों से प्रेरित होकर उन्होंने आम आदमी पार्टी का दामन थामा है। आप की नीतियां सिर्फ कागजों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि उनका सीधा लाभ आम जनता तक पहुंच रहा है।
विज्ञापन


वहीं हरपाल मिंटू ने कहा कि नितिन कोहली की कार्यशैली जमीनी स्तर की राजनीति की मिसाल है, जहां हर गली-मोहल्ले की समस्या को प्राथमिकता दी जाती है। इस मौके पर नितिन कोहली ने कहा कि आप का लक्ष्य राजनीति को सेवा से जोड़कर जालंधर सेंट्रल को एक मॉडल हलका बनाना है और आने वाले समय में विकास कार्यों को और तेज़ किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें