फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 ट्रेवल एजेंटों के खिलाफ मिली शिकायतें सही निकलीं, एफआईआर दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जालंधर। पिछले लंबे समय से विदेश भेजने के नाम पर ट्रेवल एजेंटों की ओर से लोगों से मारी जा रही लाखों की ठगी के खिलाफ डीसीपी हेड क्वार्टर वत्सला गुप्ता की सुपर विजन में जांच कर रही एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट को 18 ट्रेवल एजेंटों के खिलाफ साक्ष्य मिलने पर जालंधर कमिश्नरेट के अलग-अलग थानों में मामले दर्ज कर लिए हैं। जिन ट्रेवल एजेंटों के खिलाफ शिकायतें लंबित हैं, उनकी जांच भी शुरू हो गई है और जल्द कार्रवाई की जाएगी। पुलिस कमिश्नर गुरशरण सिंह संधू ने बताया कि लोग किसी भी कीमत पर विदेश जाना चाहते हैं और इसी कारण ठग ट्रेवल एजेंटों का शिकार हो जाते हैं।
विज्ञापन

सीपी ने कहा कि जिन ट्रेवल एजेंटों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं, उनके नाम सार्वजनिक किए जाएंगे, लेकिन गिरफ्तारी के बाद। नहीं तो आरोपियों को पता लग गया तो वह फरार हो जाएंगे। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि पिछले लंबे समय से ट्रेवल एजेंटों के खिलाफ शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद डीसीपी हेड क्वार्टर वत्सला गुप्ता को इनकी जांच करने के लिए कहा था, जिन्होंने एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल के साथ मिलकर जांच की तो पता चला कि विदेश भेजने के नाम पर इन 18 ट्रेवल एजेंटों ने लोगों से लाखों रुपये की ठगी मारी है और कहीं का कहकर दूसरी जगह भेज दिया गया। पुलिस कमिश्नर के अनुसार ट्रेवल एजेंटों के खिलाफ शिकायतों की लंबी फेहरिस्त है और जल्दी ही कई नामी ट्रेवल एजेंटों पर भी गाज गिरने वाली है। पुलिस सूत्रों के अनुसार इन 18 ट्रेवल एजेंटों में 2-3 नामी एजेंट हैं जो लोगों को धोखा देकर करोड़ों रुपये हड़प चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें