फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साझा अध्यापक मोर्चा ने फूंका शिक्षा मंत्री का पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार की तरफ से बड़ी तादाद में सरकारी स्कूलों को बंद किया जा रहा है। बेरोजगारों को रोजगार और कच्चे अध्यापकों को पक्का करने के बजाय नई शिक्षा नीति के तहत स्कूलों को उजाड़ा जा रहा है। यह बात साझा अध्यापक मोर्चा पंजाब की जिला इकाई के कनवीनर कुलविंदर सिंह ने बाइक रोष रैली के बाद कही।
विज्ञापन

इससे पहले साझा अध्यापक मोर्चा पंजाब की जिला इकाई ने काले झंडे लगाकर बाइक रैली निकाली और डीसी दफ्तर के आगे शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका। रैली देश भगत यादगार हाल से शुरू होकर डीसी दफ्तर के सामने पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान फ्रंट के सदस्यों ने डीसी को मुख्यमंत्री के नाम मांगपत्र सौंपा। जिला कनवीनर कुलविंदर सिंह ने कहा कि विभाग की तरफ से मेडिकल छुट्टी काटना, हर वर्ग की प्रमोशन न करना, रेगुलर कंप्यूटर अध्यापकों को विभाग में शिफ्ट न करना, बिना जांच के कर्मचारियों को सस्पेंड करके मुलाजिमों को तंग करने का रवैया गलत है। सुखविंदर सिंह, तीर्थ सिंह बासी ने कहा कि राज्य सरकार की तरफ से एक जनवरी 2004 के बाद भर्ती होने वालों पर पुरानी पेंशन प्रणाली बहाल नहीं की जा रही और छठे पे कमीशन की रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की जा रही। इसलिए मुलाजिम प्रदर्शन करने को मजबूर हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर उनकी मांगें जल्द ही न मानी गईं तो प्रदर्शन तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें