फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर में भीषण सड़क हादसा: डिवाइडर पार कर क्रेटा से भिड़ी बलेनो, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत; पांच घायल

Mon, 29 Jun 2026 10:39 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)

सार

परिवार श्री हजूर साहिब के दर्शन के लिए जा रहा था। बताया जा रहा है कि किशनगढ़ के नजदीक एक कार डिवाइडर पार करते हुए दूसरी कार से टकरा गई, जिससे यह भयावह हादसा हुआ।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त गाड़ी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालंधर-पठानकोट नेशनल हाईवे पर किशनगढ़ के पास सोमवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे जोहल ढाबा के नजदीक हुए भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। दूसरी कार में सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना सुबह 5:33 बजे राहगीरों ने दी, जिसके बाद सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम सुबह 5:41 बजे मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया।
विज्ञापन


प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पीबी07 सीए 1510 नंबर की बलेनो कार भोगपुर से जालंधर की ओर जा रही थी। इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर विपरीत दिशा में चली गई और जालंधर से पठानकोट जा रही यूपी 21 सीजे 9595 नंबर की क्रेटा कार से आमने-सामने टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बलेनो में सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान रुपिंदर सिंह पुत्र सुरिंदर सिंह निवासी गांव हिम्मतपुर (जिला होशियारपुर), उनकी पत्नी हरप्रीत कौर, पुत्र अर्शदीप सिंह और संतोष कौर के रूप में हुई है। 

वहीं, क्रेटा कार में सवार अब्दुल सईद खान, प्रवीन खान, अलीना खान, अब्दुल फैजल खान और मैनाल खान (सभी निवासी बरेली, उत्तर प्रदेश) घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने सड़क सुरक्षा फोर्स टीम के पहुंचने से पहले ही सभी घायलों को फोर्टिस अस्पताल पहुंचा दिया।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही चौकी अलावलपुर के प्रभारी सब-इंस्पेक्टर रविंदर सिंह और डीएसपी राजीव कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। 

शुरुआती जांच में बलेनो कार के डिवाइडर पार कर दूसरी लेन में पहुंचने को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है।
 पुलिस ने सभी शवों को सिविल अस्पताल में रखवा दिया है और मृतकों और घायल हुए लोगों के परिजनों को सूचित कर दिया है। जानकारी के मुताबिक मृतक परिवार होशियारपुर से श्री हुजूर साहेब के दर्शन के लिए जा रहा था। कार अचानक अनियंत्रित कैसे हुई इसका पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें