फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: लोक मिलनी कार्यक्रम में पहुंचे सीएम मान ने सुनाए भावुक किस्से

Wed, 28 Oct 2026 10:36 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
कहा - महिला फोन कर बताती हैं कि इन पैसों से उधार चुकाया, घर में आरओ लगवाया, बुजुर्ग माताओं ने पोते-पोतियों के लिए साइकिल खरीदी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

जालंधर। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सरीह गांव में एक लोक मिलनी कार्यक्रम किया। उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टियां आम आदमी पार्टी सरकार की सफलता से सदमे में हैं। सीएम मान ने दावा किया कि पंजाब की जनता का विश्वास वर्तमान सरकार के साथ है।
सीएम मान ने कहा कि सरकार आम लोगों का जीवन बेहतर बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने बताया कि एक आम इंसान सुबह चाय बनाने के लिए माचिस जलाते ही कर देना शुरू कर देता है। पिछली सरकारों ने जनता के इस पैसे को लूटा। वर्तमान सरकार जनता का एक-एक पैसा उनकी भलाई में लगा रही है। कर का पैसा जनता का अपना ही पैसा है और सरकार इसे जनता की भलाई पर ही खर्च कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं को आर्थिक सहायता
सीएम मान ने महिलाओं के खातों में भेजी जा रही आर्थिक सहायता का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि महिलाएं वीडियो भेजकर अपनी खुशी जाहिर करती हैं। इन पैसों से किसी ने दुकान का पुराना उधार चुकाया, तो किसी ने घर में आरओ लगवाया या पोते-पोतियों के लिए साइकिल खरीदी। सीएम ने कहा कि 1000-1500 रुपये आम परिवारों को आर्थिक सहारा देते हैं और उन्हें स्वाभिमानी बनाते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इस योजना से घर के पुरुष भी बहुत खुश हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें