फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: दरिया से मछली पकड़ने पर दो गुटों में झड़प, तीन प्रवासी मजदूर घायल

Sat, 20 Jul 2024 10:47 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पठानकोट। बमियाल के उज्ज दरिया में शनिवार सुबह मछली पकड़ रहे प्रवासी और स्थानीय लोगों मछली पकड़ने को लेकर तकरार होने पर मामला हाथापाई तक पहुंच गया। जबकि एक प्रवासी मजदूर ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया।
विज्ञापन

वीडियो में कुछ लोग मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। दरिया में मछली पकड़ रहे तीन प्रवासी मजदूर घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए नरोट जैमल सिंह के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अस्पताल में उपचाराधीन प्रवासी मजदूर राजा वीर और शिव कुमार ने कहा कि वह दरिया से मछली पकड़ने का काम करते हैं और उनके पास मछली पकड़ने का लाइसेंस भी है। शनिवार दरिया से मछली पकड़ने के लिए गए और दरिया के पास कुछ स्थानीय युवक भी जल लगाकर मछली पकड़ रहे थे। उक्त लोगों ने दरिया से उन्हें मछली पकड़ने से मना किया। जब प्रवासी मजदूरों ने बताया कि उनके पास मछली पकड़ने का लाइसेंस है तो उक्त लोगों ने गाली गलौज करना शुरू कर दिया और फोन करके अपने दो अन्य साथियों को वहां पर बुला लिया। इसके बाद उक्त लोगों की ओर से लाठियां से उन्हें बुरी तरह पीटा गया। वहां से किसी तरह भाग कर एक व्यक्ति की ओर से नजदीक पुलिस नाके को इस घटना की जानकारी दी गई। मामले संबंधी पुलिस चौकी बमियाल के प्रभारी विजय कुमार के मुताबिक पुलिस के पास कोई लिखित शिकायत नहीं आई है और शिकायत मिलने के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें