फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar: इंस्पेक्टर भूषण कुमार मामले में बाल आयोग के आदेश, डीएसपी फिल्लौर पर केस दर्ज कर करें गिरफ्तार

Wed, 12 Nov 2025 11:24 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)

सार

आयोग ने निर्देश दिया है कि डीएसपी फिल्लौर बल्ल के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे तुरंत गिरफ्तार किया जाए। वहीं इंस्पेक्टर भूषण कुमार पर महिला से अश्लील बातचीत करने का मामला दर्ज करते हुए धारा 21 भी जोड़े जाने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालंधर के थाना फिल्लौर में तैनात इंस्पेक्टर भूषण कुमार पर नाबालिग बच्ची के साथ अश्लील हरकतें करने और एक महिला से वीडियो कॉल पर अभद्र बातचीत करने का गंभीर मामला सामने आया था। इस घटना के बाद पूरे पुलिस विभाग में हलचल मच गई थी। अब पंजाब राज्य बाल अधिकार सुरक्षा आयोग ने मामले में सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं। 
विज्ञापन


आयोग ने निर्देश दिया है कि डीएसपी फिल्लौर बल्ल के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे तुरंत गिरफ्तार किया जाए। वहीं इंस्पेक्टर भूषण कुमार पर महिला से अश्लील बातचीत करने का मामला दर्ज करते हुए धारा 21 भी जोड़े जाने के आदेश दिए गए हैं। सूत्रों के अनुसार, आयोग के हस्तक्षेप के बाद आने वाले कुछ दिनों में एसएसपी देहाती पर भी एक्शन लिया जा सकता है। यह मामला पुलिस विभाग की कार्यशैली और जवाबदेही पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें