फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: फिरोजपुर छावनी स्टेशन पर चलाया चेकिंग अभियान

Fri, 14 Aug 2026 04:41 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फिरोजपुर। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर छावनी रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। एंटी-सबोटाज टीम और आरपीएफ फिरोजपुर ने संयुक्त रूप से विशेष जांच अभियान चलाया।
विज्ञापन


जीआरपी के एसएचओ नवीन कुमार ने बताया कि टीम ने स्टेशन परिसर का बारीकी से निरीक्षण किया। जांच के दौरान यात्रियों के सामान की चेकिंग की गई। प्लेटफॉर्म, प्रवेश द्वार, प्रतीक्षालय और अन्य संवेदनशील स्थानों की तलाशी ली गई। कूड़ेदानों और डस्टबीन को आधुनिक उपकरणों से जांचा गया। संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी गई और कुछ यात्रियों से पूछताछ भी हुई। एसएचओ नवीन कुमार ने कहा कि सुरक्षा कर्मियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। खुफिया सूत्रों के अनुसार, सीमा के नजदीक होने के कारण यहां विशेष सतर्कता बरती जाती है। अतीत में तीन पाकिस्तानी नागरिकों के स्टेशन तक पहुंचने की घटना भी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें