फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: डिजिटल सेवा केंद्र से 15 हजार रुपये लूटे

Fri, 14 Aug 2026 02:40 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोगा। बंधनी कलां में मल्लेयाना रोड स्थित एक कॉमन सर्विस डिजिटल सेवा केंद्र में तीन अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। हथियारबंद बदमाश दुकान में घुसे और कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी देकर काउंटर की दराज में रखे 15,000 रुपये लूटकर फरार हो गए। घटना 13 अगस्त शाम करीब 3:50 बजे की है। पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता शालू निवासी बंधनी कलां, अपनी साथी नवजोत कौर के साथ दुकान में मौजूद थी। इसी दौरान तीन अज्ञात व्यक्ति मुंह पर काले कपड़े बांधकर दुकान में दाखिल हुए। एक आरोपी ने अंदर से दरवाजा बंद कर दिया, जबकि अन्य दो बदमाशों ने कर्मचारियों को डराते-धमकाते हुए गंभीर नुकसान पहुंचाने की धमकी दी। इसके बाद आरोपियों ने काउंटर की दराज से 15,000 निकाले और मोटरसाइकिल से भाग। एएसआई संतोष सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता के बयान के आधार पर तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें