फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: एटीएम कार्ड बदलकर 3 लाख 80 हजार रुपये की ठगी

Sat, 21 Sep 2024 09:10 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


मोगा। जिले के चिड़िक रोड निवासी अंग्रेज सिंह 10 अगस्त को अपने बेटे को साथ लेकर मोगा के अकालसर रोड पर एचडीएफसी बैंक के एटीएम से पैसे निकालने गए थे। एटीएम से 5000 रुपये निकालने के बाद पीछे खड़े एक व्यक्ति ने उन्हें अपना बैलेंस चेक करने को कहा। इस दाैरान उसने कुछ ही मिनट में चकमा देकर अंग्रेज सिंह से एटीएम बदल लिया और एटीएम पिन भी देख लिया।
11 अगस्त को अंग्रेज सिंह के खाते से जब 3 लाख 80 हजार निकल गए तो उन्होंने बैंक जाकर अपना एटीएम कार्ड बंद करवाकर पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए 20 सितंबर को 3 लोगों पर मामला दर्ज करके आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

इस मामले में अंग्रेज सिंह ने बताया कि 10 अगस्त को एचडीएफसी बैंक के एटीएम से पैसा निकालते समय एक व्यक्ति के कहने पर उन्होंने अपना बैलेंस चेक किया। इस दाैरान उसने अंग्रेज सिंह का एटीएम पिन देख लिया और कुछ ही सेकंड के अंदर उसी बैंक का दूसरा कार्ड बदलकर दे दिया। अगले दिन जब खाते से पैसा निकला तो धोखाधड़ी का पता लगा। कुछ समय में ही खाते से 3 लाख 80 हजार रुपये निकल गए। मालेरकोटला के एक पेट्रोल पंप से दो बार में एक लाख 50 हजार और 30 हजार एक बार लेनदेन किया गया। थोड़ी देर बाद उसी जगह पर एक डीबीसी बैंक के एटीएम से 50 हजार रुपये निकाल लिए। बैंक में सूचना देकर एटीएम कार्ड बंद करवाया, साथ ही मोगा पुलिस को इसकी शिकायत दी तो पुलिस ने 20 सितंबर को मामला दर्ज किया, लेकिन अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई।
विज्ञापन

इस मामले में जांच अधिकारी जसविंदर सिंह ने बताया कि अंग्रेज सिंह की शिकायत के आधार पर तीन लोगो पर मामला दर्ज कर लिया गया है और बहुत जल्द आरोपियाें को गिरफ्तार करके पैसा वापस दिलवाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें