फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: जर्मनी के बजाय सर्बिया भेज ठगे 10.50 लाख

Thu, 25 Jul 2024 07:15 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना बेगोवाल में एजेंट के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बेगोवाल (कपूरथला)। थाना बेगोवाल पुलिस ने युवक को जर्मनी भेजने के बजाय सर्बिया भेज कर 10.50 लाख रुपये की ठगी मारने के आरोप में एक ट्रेवल एजेंट के खिलाफ केस दर्ज किया है। फिलहाल अभी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

मनजीत कौर निवासी गांव दोलोवाल ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह अपने बेटे नवदीप सिंह को विदेश जर्मन भेजना चाहती थी। इस दौरान उसकी मुलाकात गौरव शर्मा निवासी मोहल्ला लाहौरी गेट कपूरथला से हुई। उसने बताया कि वह लोगों को विदेश भेजने का काम करता है। कई लोगों को विदेश भेज चुका है। उसके बेटे को भी विदेश भेज देगा। बेटे को जर्मन भेजने के लिए गौरव शर्मा से पूरी बातचीत हो गई। ट्रेवल एजेंट ने 10.50 लाख रुपये ले लिए। बाद में बेटे को जर्मन भेजने के बजाय सर्बिया भेज दिया। इस तरह उसने ठगी की है। जब उसने उससे इस संबंधी पूछा तो वह कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। जब उससे पैसे वापस मांगे गए तो वह टालमटोल करने लगा। इसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने जांच पड़ताल कर आरोपी ट्रैवल एजेंट पर लगे सभी आरोप सही पाए। इस कारण पुलिस ने आरोपी ट्रैवल एजेंट के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें