फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: चेयरमैन बासी ने केजरीवाल, सिसोदिया से की चुनावी चर्चा

Mon, 09 Nov 2026 05:43 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जालंधर। पंजाब एग्रो के अध्यक्ष मंगल सिंह बासी ने आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल, पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया और राज्य सभा सदस्य संजय सिंह से मुलाकात की। इस बैठक में पंजाब के कई अहम मुद्दों पर विचार-विमर्श हुआ। आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर भी विशेष चर्चा की गई।
विज्ञापन

मंगल सिंह बासी ने अरविंद केजरीवाल को बताया कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की स्थिति काफी मजबूत है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि लोग पार्टी को पसंद करते हैं। बासी ने कहा कि इस बार के विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी की सरकार ही बनेगी। बासी ने पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया से भी मुलाकात की। सिसोदिया ने उन्हें पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनावों में पूरी तरह डट जाने के लिए कहा। उन्होंने पार्टी की नीतियों और किए गए वादों को जनता तक पहुंचाने पर जोर दिया। सिसोदिया ने कहा कि इससे लोगों को आप सरकार के बड़े कामों की जानकारी मिलेगी। राज्य सभा सदस्य संजय सिंह ने भी मंगल सिंह बासी को चुनावों को लेकर पूरी मेहनत और लगन से काम करने के लिए कहा। उन्होंने निर्देश दिया कि पंजाब के लोगों के सभी काम होने चाहिए। लोगों को किसी भी किस्म की कोई दिक्कत नहीं आनी चाहिए। यह सुनिश्चित करना पार्टी की प्राथमिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें