कैप्शन---फिरोजपुर में सुखबीर बादल पत्रकारों से बातचीत करते हुए।
- फोटो : FIROZPUR
फिरोजपुर। अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल ने एनआईए की ओर से खालसा एड संस्था व किसानों को नोटिस भेजने के मामले में कहा कि केंद्र सरकार किसानों के आंदोलन से बौखला गई है। ऐसा कर किसानों के संघर्ष को दबाना चाहती है। बादल ने कहा कि खालसा एड संस्था, जिसने विश्व में सेवा की मिसाल पैदा की है, उसे भी नोटिस भेजा है। सुखबीर रविवार को फिरोजपुर में नगर काउंसिल चुनाव संबंधी वर्करों से बैठक करने पहुंचे थे। सुखबीर ने कहा कि एक सर्वे की रिपोर्ट के मुताबिक पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को नौ फीसदी लोग ही पसंद करते हैं।
धक्केशाही करने वाले अधिकारी का डायरी में लिखेंगे नाम
एक सवाल के जवाब में सुखबीर ने कहा कि नगर काउंसिल व नगर पंचायत चुनाव में अकाली दल अपने उम्मीदवार खड़े करेगा। चुनाव में उनके उम्मीदवारों को एनओसी देने में अगर कोई अधिकारी आनाकानी करेगा या धक्केशाही करेगा तो उसका नाम वह अपनी डायरी में लिखकर रखेंगे और सरकार बनने पर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पंजाब में कांग्रेस ने कई अकाली वर्करों के खिलाफ झूठे परचे दर्ज किए हैं। उनकी सरकार आने पर एक कमीशन का गठन किया जाएगा, जो तीन माह में दर्ज किए झूठे मामलों को रद्द करेगा।