फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में पति की मौत, पत्नी सहित दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुक्तसर। शहर के टिब्बी साहिब रोड स्थित संधू कालोनी के पास दो मोटरसाइकिलों की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई और उसकी पत्नी समेत दो लोग घायल हो गए। थाना सिटी पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

संधू कालोनी गली नंबर दो निवासी सरबजीत सिंह (66) अपनी पत्नी गुरमीत कौर को जलालाबाद रोड स्थित एक निजी अस्पताल से दवा दिलवाने के बाद बाइक पर घर लौट रहे थे। घर के पास गली के मोड़ पर सामने से आ रही बाइक से उनकी टक्कर हो गई। हादसे में सरबजीत सिंह की मौत हो गई। और पत्नी गुरमीत कौर के अलावा दूसरा बाइक सवार गांव खप्पियांवाली निवासी युवक घायल हो गया। घायल गुरमीत कौर को निजी अस्पताल और युवक को सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें