फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय एजेंसियों को सैटलाइट से पराली दिखती है नशे की खेप के ड्रोन नहीं: बलवीर सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जालंधर। पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार अगर सैटेलाइट से एक मिनट में यह पता लगा सकती है कि पराली कहां जल रही तो केंद्र के पास तो इससे ज्यादा सिस्टम है। ऐसे में बड़ा सवाल है कि पाकिस्तान से ड्रोन नशा लेकर भारत में कैसे पहुंच रहे हैं। केंद्र सरकार चाहे तो इसे एक मिनट में बंद करवा सकती है। मंत्री बलवीर सिंह शुक्रवार को जालंधर में नशा छुड़ाओ केंद्र का उदघाटन करने के लिए खास तौर पर आए हुए थे।
विज्ञापन

मंत्री ने कहा कि युद्ध नशे विरुद्ध मुहिम में आप सरकार करीब 18 हजार से ज्यादा बच्चों को नशे की दलदल से निकाल चुकी है। 6 हजार बच्चे ऐसे हैं जिनको सरकार स्किल्ड बना चुकी है और सब अपना काम कर रहे हैं। मैं मीडिया के हवाले से प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, रक्षा मंत्री से पूछता हूं कि आपको पंजाब के किसानों के खेतों में लगी आग नजर आती है तो डूबे हुए खेत क्यों नहीं नजर आ रहे? पंजाब के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। बिहार में 40 से ज्यादा पुल गिरे हैं। वहां कोई पूछताछ नहीं, सीधा उठाकर 7,500 करोड़ बहनों के खाते में डाल दिया गया। 11,500 करोड़ कोसी नदी में बाढ़ की रोकथाम के लिए दिए गए हैं। पंजाब को कितने दिए हैं? यह पहली बार हुआ है कि सीएम की देखरेख में सेहत विभाग, पुलिस महकमे, और सिविल एडमिनिस्ट्रेशन हमारे साथ हैं। हमने देखा कि पुनर्वास तब तक नहीं हो सकता जब तक आप किसी व्यक्ति का नशा छुड़वाकर उसे कोई काम न सिखा दें, उसे काम पर न लगा दें, कोई गेम खेलने न लगा दें या किसी और रचनात्मक काम से न जोड़ दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें