फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: लायन क्लब यूथ ने 11 स्कूलों के प्रिंसिपल को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हलवारा। शिक्षक दिवस के अवसर पर लायन क्लब यूथ की ओर से जगरांव के स्वामी रूप जैन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता लायन क्लब यूथ के प्रधान राजिंदर जैन काका ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में आढ़तियों की एसोसिएशन के प्रधान कन्हैया गुप्ता बांका विशेष रूप से उपस्थित हुए। कार्यक्रम के दौरान डीएवी स्कूल के प्रिंसिपल वेद व्रत पलाह, स्वामी रूप चंद जैन स्कूल की प्रिंसिपल राजपाल कौर, सन्मति विमल जैन स्कूल की प्रिंसिपल सुप्रिया खुराना, शिवालिक मॉडल स्कूल की प्रिंसिपल नीलम शर्मा, लाजपत राय कन्या पाठशाला की प्रिंसिपल नीना, गवर्नमेंट गर्ल्स स्कूल की प्रिंसिपल रूपिंदर कौर, आरके सीनियर सेकेंडरी स्कूल की प्रिंसिपल सीमा शर्मा, सिख गर्ल्स स्कूल की प्रिंसिपल रेनू बाला, आदर्श कन्या स्कूल की प्रिंसिपल सुनीता रानी और तारा देवी जिंदल स्कूल की प्रिंसिपल मनु प्रिया को सम्मानित किया गया। इस मौके पर लायन क्लब के रीजन चेयरपर्सन प्रिंसिपल चरणजीत सिंह भंडारी, सचिव गौरव वर्मा, कैशियर दविंदर जिंदल, नवदीप गोयल, गोपाल गुप्ता, साहिल गुप्ता, इंदरप्रीत सिंह वछेर, नितिन गुप्ता और सुनील कुमार सहित कई गणमान्य मौजूद रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन सुनील कुमार ने सफलतापूर्वक निभाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें