फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ अपनी फोटो अपलोड करने पर मामला दर्ज

Tue, 23 Dec 2025 11:02 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोगा। पंजाब सरकार और पुलिस प्रशासन द्वारा गन कल्चर (हथियारों के प्रदर्शन) के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के तहत मोगा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ अपनी फोटो अपलोड कर दहशत फैलाने और गन कल्चर को बढ़ावा देने के आरोप में एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

थाना अजीतवाल के एएसआई मोहकम सिंह ने बताया कि थाना अजीतवाल के अंतर्गत आने वाले गांव चूहड़चक्क के रहने वाले प्रितपाल सिंह पुत्र बलविंदर सिंह ने अपनी फेसबुक आईडी प्रितपाल सिंह खालसा पर हथियारों के साथ तस्वीरें अपलोड की थीं। पुलिस को मुखबिर के जरिये सूचना मिली कि युवक सरेआम गन कल्चर को प्रमोट कर रहा है, जो जिला मजिस्ट्रेट (डीसी) के आदेशों का सीधा उल्लंघन है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस प्रशासन ने साफ किया है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे फेसबुक, इंस्टाग्राम या व्हाट्सएप पर हथियारों की प्रदर्शनी करना गैरकानूनी है। ऐसा करने वालों पर पुलिस की साइबर सेल पैनी नजर रख रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें