फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेटर सुरेश रैना के फूफा और भाई की हत्या का मामलाः हत्यारोपी महिला को गिद्दड़बाड़ा से प्रोडक्शन वारंट पर लाई पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
थरियाल में क्रिकेटर सुरेश रैना के फूफा अशोक कुमार और उनके बेटे कौशल की हत्या के मामले में जिला पुलिस 29 सितंबर को गिद्दड़बाहा में पकड़ी गई महिला को पठानकोट पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर लाई है। महिला की पहचान जिला सहारनपुर उतर प्रदेश निवासी तवज्जल बीबी के तौर पर हुई है। पुलिस ने आरोपी महिला को अदालत में पेश कर तीन दिन का रिमांड हासिल किया है।
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि गिद्दड़बाहा में पकड़े गए अन्य तीन आरोपी काजम उर्फ रिंडा निवासी जिला सहारनपुर, चाहत उर्फ जान निवासी जिला कानपुर और राहुल निवासी जिला कानपुर और जल्द ही प्रोडक्शन वारंट पर पठानकोट लाकर पूछताछ की जाएगी। ताकि फरार चल रहे 6 अन्य साथियों के संबंध में पूछताछ कर उन्हें भी पकड़ा जा सके। पुलिस ने दोहरे हत्याकांड में गिरोह के सावन उर्फ मैचिंग निवासी यूपी के जिला औरैया के गांव शीशगंज सरिया, मोहब्बत निवासी राजस्थान के जिला झुंझुनू के गांव झुगिया सूरजगढ़, शाहरुख खान उर्फ लुकमान निवासी जिला झुंझुनू के गांव पिलानी और रिहान निवासी झुगिया बाईपास सूरजपुर को पकड़ा था। गिद्दड़बाहा में पकड़े गए 4 आरोपी मिलाकर कुल 8 आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया है।
वहीं नोशो उर्फ इस्लाम, रसीद उर्फ चलदा फिरदा, जुबराना निवासी पिलानी थाना पिलानी जिला झुंझुनू राजस्थान, वाफीला निवासी झुगिया बाईपास सूरजपुर चिरावा थाना सूरजगढ़ जिला झुंझुनू राजस्थान, साजन उर्फ अमीर, संजू उर्फ छज्जू और एक अज्ञात व्यक्ति अभी फरार चल रहे हैं। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों से सोने की 2 अंगुठियां, सोने का टीका, 1530 रुपये और लकड़ी के दो डंडे बरामद किए हैं। पुलिस का कहना है कि अब तक 8 आरोपी पकड़े जा चुके हैं। फरार चल रहे गिरोह के 6 शातिरों को पकड़ने के लिए दबिशें दी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें