फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: अमेरिका से लौटे युवकों की शिकायत पर चार एजेंटों पर केस

Tue, 11 Feb 2025 10:45 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
लाखों रुपये लेकर अवैध तरीके से डंकी रूट से भिजवाया अमेरिका, अब हुए डिपोर्ट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नवांशहर। अमेरिका से डिपोर्ट होकर आए युवकों से पूछताछ के बाद पुलिस ने ट्रैवल एजेंटों पर कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी कड़ी में मंगलवार को नवांशहर, अमृतसर, खडूर साहिब में चार एजेंटों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। इन एजेंटों ने लाखों रुपये लेकर युवकों को वैध तरीके से भेजने के बजाय डंकी रूट से अमेरिका भेजा। नवांशहर निवासी रमनदीप की शिकायत पर एनआरआई पुलिस ने राजपुरा के दो एजेंटों साहिल और सुरजीत इमीग्रेशन एक्ट में केस दर्ज किया है। इन एजेंटों ने रमनदीप से 40 लाख रुपये लेकर उसे डंकी रूट से अमेरिका भेजा था। वहां पहुंचते ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर डिटेंशन सेंटर भेज दिया था।
खडूर साहिब । तरनतारन जिले के कस्बा चोहला साहिब निवासी ट्रैवल एजेंट गुरकीरत सिंह के खिलाफ 35 लाख की ठगी का केस दर्ज किया गया है। अमेरिका से डिपोर्ट होकर आए युवक मनदीप सिंह की शिकायत पर उक्त करवाई हुई है। मनदीप डंकी रूट के जरिये 22 जनवरी को अमेरिका पहुंचा। लेकिन वहां पहुंचते ही उसे पकड़ लिया गया और फिर डिपोर्ट कर दिया। एसपी (इंवेस्टिगेशन) अजयराज सिंह का कहना है कि मनदीप सिंह की शिकायत पर पुलिस ने थाना चोहला साहिब में ट्रैवल एजेंट के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है, उसे गिरफ्तार करने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमृतसर। अमेरिका से वापस आए अजयदीप सिंह की शिकायत पर पुलिस ने हरियाणा के एक ट्रैवल एजेंट के खिलाफ केस दर्ज किया है। इसका नाम मुकुल मंझाल है जो कुरुक्षेत्र का रहने वाला है। अजयदीप सिंह शिकायत दी है कि एजेंट ने उससे 45 लाख रुपये लेकर वैध तरीके से अमेरिका भेजने की बात कही थी लेकिन उसे कई महीनों में डंकी रूट से वहां भिजवाया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि केस दायर कर लिया है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें