फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरटेक के विवाद में कार सवार को मारीं चार गोलियां

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जालंधर। थाना लांबड़ा इलाके अली चक्क में बुधवार की सुबह ओवरटेक के चक्कर में विवाद होने पर बोलेरो सवार ने आल्टो कार पर जा रहे युवक पर गोलियां चला दीं। चार गोलियां लगने से युवक घायल हो गया और उसके साथी को एक गोली छूकर निकल गई। घायल को सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया है। पुलिस ने आरोपी बोलेरो सवार दो सगे भाइयों और उनके दो अज्ञात साथियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। एसपी मनप्रीत सिंह ढिल्लो का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
अली चक्क निवासी हरप्रीत ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि बुधवार की सुबह करीब 10 बजे वह अपनी आल्टो कार में इशू और एक अन्य साथी के जा रहा था। इस दौरान आगे चल रही बोलेरो गाड़ी से साइड लेने के लिए जब उसने हॉर्न बजाया। इस पर बोलेरो सवार 4 युवक भड़क उठे। उन्होंने गाड़ी को रोक लिया और उतरकर बहस करने लगे। हरप्रीत सिंह के मुताबिक इस पर बोलेरो सवार मनिंदर सिंह ने रिवाल्वर निकालकर गोलियां चलानी शुरू कर दी।
विज्ञापन

एक गोली उसके पेट के आरपार हो गई। दो गोलियां हाथ पर और एक गोली पैर के ऊपर हिस्से में लगी है। वहीं दूसरे युवक इशू को गोली छूकर निकल गई। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची लाबड़ा थाने की पुलिस और सीआईए स्टाफ देहाती की टीम ने घायल को सिविल अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

लांबड़ा थाना एसएचओ कश्मीर सिंह ने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने हरप्रीत सिंह के बयान पर मनिंदर सिंह व उसके भाई अभि और दो अज्ञात साथियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश में दबिशें दी जा रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें