फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: कार-एक्टिवा टक्कर, रेस्टोरेंट मालिक की मौत, कर्मचारी घायल

Mon, 16 Nov 2026 06:59 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कपूरथला। जालंधर रोड पर सुल्तानपुर लोधी बाईपास के पास कार और एक्टिवा की टक्कर में एक रेस्टोरेंट मालिक की मौत हो गई। उनका कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे सिविल अस्पताल कपूरथला में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

मृतक की पहचान गुरविंदरपाल सिंह काहलों के रूप में हुई है। वह अपने कर्मचारी शिवराज के साथ एक्टिवा पर काम से घर लौट रहे थे तभी उनकी एक्टिवा की एक कार से जोरदार टक्कर हो गई। राहगीरों ने घायलों को सिविल अस्पताल कपूरथला पहुंचाया। डॉक्टर युक्ता ने गुरविंदरपाल सिंह काहलों को मृत घोषित किया। घायल शिवराज का उपचार जारी है। पीसीआर इंचार्ज रणजीत सिंह ने हादसे की सूचना थाना सिटी पुलिस को दी। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें