पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी लेबर सेल के को-चेयरमैन मलविंदर सिंह लक्की के नेतृत्व में वीरवार को मुस्लिम समुदाय के श्रमिकों ने प्रदेश कांग्रेस के प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह से मुलाकात की। इस वफद में लेबर सेल के महासचिव अहमद अली खान ने मेमोरैंडम के जरिये कैप्टन को पंजाब में मुुस्लिम लेबर की मुश्किलों से अवगत करवाया।
वहीं वक्फ बोर्ड में हुए एक बड़े घोटाले की जानकारी देते हुए मांग की है कि वक्फ की जमीनों पर किए गए नाजायज कब्जे कांग्रेस सरकार आने पर तुरंत हटाए जाएं। कैप्टन ने आश्वासन दिया कि उनकी मांगें पूरी की जाएंगी।
इस दौरान लक्की ने कैप्टन से आग्रह किया कि उत्तर प्रदेश, बिहार, ओडिशा, बंगाल इत्यादि से आए श्रमिकों के राशन कार्ड बनाने में आने वाली मुश्किलों को भी कांग्रेस सरकार आने पर राहत दी जाए। इस मौके पर लेखराज शर्मा, करनैल सिंह, अर्शद खान, इंद्रीश, राशिद, बादशाह, खुर्शीद, शमशाद, नईम, अली जगवार, सलीम, गुरबाहर, मोहम्मद अली, एसएस हसन, छोटू, सुलेमान, हाफिज अलसारी और मोहम्मद विक्रम मौजूद थे।