फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खूंखार कुत्तों ने बच्ची को नोच डाला

Thu, 22 Sep 2016 09:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
स्ट्रीट डॉग्स - फोटो : file photo
विज्ञापन
नार्थ विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नंबर दो में पड़ते शहीद भगत सिंह कॉलोनी में खूंखार कुत्तों ने आठ वर्षीय बच्ची को नोच डाला। बच्ची की पहचान मानसी के तौर पर हुई है। मानसी के पिता कन्हैया लाल कॉलोनी के सनातन धर्म मंदिर के पुजारी हैं।
विज्ञापन


बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया। कॉलोनी निवासी परमजीत कुमार ने कहा कि लावारिस कुत्ते तथा सांड आए दिन इलाका निवासियों को अपना निशाना बनाते रहते हैं। मोहल्ला निवासियों ने कई बार निगम प्रशासन से मांग की है कि इस समस्या के हल के लिए तुरंत कार्रवाई की जाए। लेकिन अब तक इस समस्या से लोगों को राहत नहीं मिली है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें