फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनाडा की नई इमिग्रेशन राहत योजना: पंजाबी युवाओं को बड़ा फायदा, स्थायी निवास का रास्ता खुला

Tue, 07 Apr 2026 09:36 AM IST
Nivedita सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)

सार

इमिग्रेशन एक्सपर्ट डॉ. पूजा सिंह ने इस फैसले को पंजाबी युवाओं के लिए सेकेंड चांस बताया। उनके अनुसार, कई विद्यार्थी और वर्कर्स तकनीकी कारणों से अपना स्टेटस खो बैठे थे, लेकिन अब वे बिना रुकावट पढ़ाई और करियर जारी रख सकते हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कनाडा सरकार की नई इमिग्रेशन राहत योजना से हजारों पंजाबी युवाओं और परिवारों को बड़ी राहत मिली है। जिन लोगों के वर्क परमिट, स्टडी वीजा या विजिटर वीजा एक्सपायर हो चुके थे, उन्हें अब अपना स्टेटस दोबारा बहाल करवाने का मौका मिल रहा है। इससे वे कानूनी तौर पर कनाडा में रहकर पढ़ाई और काम जारी रख सकेंगे।
विज्ञापन


कनाडा की इमिग्रेशन मंत्री लीना डिएब द्वारा घोषित इस योजना के तहत प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित इंटरनेशनल स्टूडेंट्स, टेंपरेरी वर्कर्स और विजिटर्स को राहत दी जा रही है। खास बात यह है कि जिन लोगों के वीजा एक्सपायर हुए 90 दिन से ज्यादा बीत चुके हैं, उन्हें भी स्टेटस रिस्टोर करने का अवसर दिया गया है। साथ ही, इमरजेंसी सेवाओं से जुड़े विदेशी कर्मियों को वीजा और बायोमेट्रिक फीस में छूट दी गई है, ताकि वे जल्द प्रभावित क्षेत्रों में मदद पहुंचा सकें।

इस फैसले से कनाडा में बसे पंजाबी समुदाय में खुशी की लहर है। पंजाब में रह रहे माता-पिता भी इसे अपने बच्चों के भविष्य के लिए राहत भरा कदम मान रहे हैं। अब तक जो युवा अपने स्टेटस को लेकर अनिश्चितता में थे, उनमें कानूनी सुरक्षा और स्थिरता मिलने की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन


इमिग्रेशन एक्सपर्ट डॉ. पूजा सिंह ने इस फैसले को पंजाबी युवाओं के लिए सेकेंड चांस बताया। उनके अनुसार, कई विद्यार्थी और वर्कर्स तकनीकी कारणों से अपना स्टेटस खो बैठे थे, लेकिन अब वे बिना रुकावट पढ़ाई और करियर जारी रख सकते हैं तथा स्थायी निवास (पीआर) की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें