फिरोजपुर छावनी की दाना मंडी में आयोजित राज्यस्तरीय समारोह में किसानों को स्मार्ट कार्ड बांटते हुए।
- फोटो : अमर उजाला
राज्य सरकार ने गरीब व आर्थिक तौर पर कमजोर वर्गों के लिए भगत पूर्ण सिंह सेहत बीमा योजना शुरू की है। इसी स्कीम की तर्ज पर ही प्रदेश के किसानों को भी पचास हजार रुपये तक की सेहत सुविधा प्रदान की जाएगी।
ये बातें कैबिनेट मंत्री जनमेजा सिंह सेखों ने सोमवार को छावनी की दाना मंडी में किसानों को भगत पूर्ण सिंह सेहत बीमा योजना के तहत स्मार्ट कार्ड बांटने के लिए आयोजित राज्यस्तरीय समारोह के दौरान कहीं।
कैबिनेट मंत्री सेखों ने कहा कि फिरोजपुर जिले में लगभग 35 हजार किसानों के स्मार्ट कार्ड बनाए जाएंगे। इस योजना के तहत प्रदेश के 25 लाख परिवार लाभ ले सकेंगे। इस मौके पर भाजपा के पूर्व पंजाब प्रदेश अध्यक्ष कमल शर्मा और अन्य नेता उपस्थित थे।