फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस कांड में 11 स्टूडेंट्स पर आरोप तय

Tue, 04 Aug 2015 10:21 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/फरीदकोट
विज्ञापन
विज्ञापन
न्यू दीप कंपनी की बस में तोड़फोड़ के मामले में गिरफ्तार 11 स्टूडेंट्स को मंगलवार को स्थानीय सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया। इस मामले में पुलिस की तरफ से दायर चार्जशीट पर बहस के उपरांत कोर्ट ने सभी स्टूडेंट्स पर आरोप तय कर दिए। इस मामले की अगली सुनवाई 18 अगस्त को रखी गई है। इस दौरान स्टूडेंट्स ने कोर्ट में जमानत याचिका दायर कर दी जिसपर सुनवाई 5 अगस्त को होगी।
विज्ञापन




जानकारी अनुसार मंगलवार की सीजेएम कोर्ट में केस की सुनवाई के दौरान पुलिस की चार्जशीट पर दोनों पक्षों के वकीलों के बीच बहस हुई। बहस के उपरांत कोर्ट ने स्टूडेंट्स पर आरोप तय कर दिए और सरकारी पक्ष को उनके खिलाफ गवाह पेश करने के आदेश दिए। इससे पहले पुलिस की तरफ से इस केस में कुछ बिंदुओ पर दोबारा पड़ताल करने के लिए और समय देने की मांग रखी जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया। उधर केस में आरोप तय होते ही स्टूडेंट्स की तरफ से नियमित जमानत के लिए याचिका दायर की गई। उनकी जमानत याचिका पर बुधवार को सुनवाई होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें