संवाद न्यूज एजेंसी
कपूरथला। गांव झल्ल ठीकरीवाल में मंगलवार की देर शाम जमीन विवाद में गोली चलने का मामला सामने आया है। इसमें एक किसान गंभीर जख्मी हो गया, जिसे अस्पताल ले जाने पर डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसकी पुष्टि करते हुए डीएसपी सब-डिवीजन दीपकरण सिंह ने बताया कि थाना कोतवाली की पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थाना कोतवाली के जांच अधिकारी बलवीर कुमार के अनुसार मंगलवार की देर शाम गांव झल्ल ठीकरीवाल में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। इसमें एक पक्ष ने गोली चला दी। एक गोली 60 वर्षीय जसपाल सिंह को लगी और वह गंभीर जख्मी हो गया। उसे तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बलवीर कुमार के अनुसार थाना कोतवाली में मृतक के परिजनों के बयान पर केस दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।