फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: तस्कर की अवैध कोठी पर चला बुलडोजर

Sat, 12 Jul 2025 10:27 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जालंधर। नशे के खिलाफ युद्ध अभियान के तहत जालंधर ग्रामीण पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बुर्ज हसन गांव के कुख्यात नशा तस्कर सुरिंदर सिंह उर्फ शिंदा द्वारा कब्जाई गई 30 मरला पंचायती जमीन को मुक्त करवा लिया।
इस जमीन पर आरोपी ने दो मंजिला अवैध इमारत बना रखी थी, जिसका इस्तेमाल नशा तस्करी के लिए किया जा रहा था। एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क के दिशा-निर्देशों और डीएसपी सरवन सिंह बल की निगरानी में बिलगा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर पलविंदर सिंह की टीम ने नायब तहसीलदार नूरमहल की मौजूदगी में इस इमारत को गिरवाकर जमीन पंचायत और बीडीपीओ कार्यालय को सौंप दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी सुरिंदर सिंह के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत तीन केस दर्ज हैं। साथ ही उसके खिलाफ मारपीट के भी तीन मामले हैं। वह लंबे समय से नशा बेचने का अवैध धंधा चला रहा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है। पुलिस ने आरोपी से अलग-अलग मामलों में एक किलो हेरोइन, डेढ़ क्विंटल चूरापोस्त, 28 लाख रुपये से अधिक की ड्रग मनी और एक पिस्तौल बरामद की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें