फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवारा सांड ने ली बुजुर्ग की जान

Fri, 24 Jul 2015 10:11 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/कपूरथला
विज्ञापन
विज्ञापन
आवारा सांड ने गांव ढपई के घर में घुसकर एक बुजुर्ग पर हमला कर दिया। घायल बुजुर्ग को अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। जिस समय सांड घर में घुसा, तब बुजुर्ग घर में अकेले थे। मामला बुधवार सुबह का है।
विज्ञापन



गांव ढपई निवासी कुलदीप सिंह ने बताया कि उनका घर खेतों के बीचों-बीच बना हुआ है। बुधवार को सुबह करीब 10-11 बजे घर के सभी लोग काम पर गए हुए थे और उनके पिता सरवन सिंह (75) घर पर अकेेले थे। वे चारा काट रहे थे। इसी दौरान आवारा घूमते पशुओं में से एक सांड उनके घर में घुस गया और उसने घर के अंदर तोड़फोड़ मचा दी। बुजुर्ग होने के कारण सरवन सिंह बाहर नहीं भाग सके।


इसी दौरान सांड ने उन पर चार-पांच बार वार किया। सरवन सिंह की चीखें सुनकर वे और गांव के अन्य लोग घर पहुंचे। उनके आने के बाद सांड भाग गया। गंभीर हालत में सरवन सिंह को जालंधर के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां वीरवार शाम उनकी मौत हो गई। थाना चौकी साइंस सिटी के इंचार्ज नरवैर सिंह ने बताया कि शुक्रवार को बुजुर्ग सरवन सिंह का अंतिम संस्कार कर दिया गया। सरवन सिंह के बेटे कुलदीप सिंह ने किसी भी तरह की कार्रवाई से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें