फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: मंडल रेलवे अस्पताल में बोन मैरो थेरेपी शुरू

Sun, 22 Nov 2026 06:37 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फिरोजपुर। फिरोजपुर मंडल के रेलवे चिकित्सालय में बोन मैरो एस्पिरेट कंसंट्रेट थेरेपी शुरू की गई है। यह आधुनिक उपचार रेल कर्मचारियों और उनके परिजनों को हड्डियों तथा जोड़ों से संबंधित समस्याओं के इलाज का नया विकल्प देगा।
विज्ञापन

यह सुविधा मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रंजना सहगल के नेतृत्व में शुरू हुई है। अर्थोसर्जन डॉ. अमित शेरसिया ने बताया कि यह थेरेपी हड्डियों, जोड़ों, कार्टिलेज और टेंडन से जुड़ी कई समस्याओं में उपयोगी है। इससे घुटने, कूल्हे और टखने के ऑस्टियोआर्थराइटिस के मरीजों को लाभ मिलेगा। मेनिस्कस व कार्टिलेज की चोट, टेंडन की चोट और रोटेटर कफ जैसी समस्याओं में भी यह कारगर है। कूल्हे की हड्डी में रक्त आपूर्ति बाधित होने जैसी बीमारियों से पीड़ित मरीजों को भी इससे फायदा होगा। मंडल रेलवे प्रशासन कर्मचारियों और उनके परिवारों को आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें