संवाद न्यूज एजेंसी
अबोहर। स्थानीय हनुमानगढ़ रोड के पास से गुजरती मलूका नहर से सोमवार दोपहर एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ। मृतक की आयु करीब 20 साल है। नर सेवा नारायण सेवा समिति सदस्यों ने पुलिस की मौजूदगी में शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।
नहर में शव की सूचना पर समिति के प्रधान राजू चराया, बिट्टू नरूला व सोनू ग्रोवर मौके पर पहुंचे और शव को बाहर निकाला। सिटी टू के एएसआई बलविंदर सिंह ने बताया कि मृतक के शव को पहचान के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। वहीं, सोमवार को ही नर सेवा नारायण सेवा समिति ने सुभाष नगर निवासी युवक को नहर में डूबने से बचाया। युवक ने नहर में छलांग लगाई थी। समिति सदस्यों ने उसे नहर से बाहर निकाला और समझाकर घर भेजा।