संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर। सीआईए स्टाफ की टीम ने चार तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से चार किलो 255 ग्राम हेरोइन व एक लाख 97 हजार 500 रुपये की ड्रग्स मनी और एक आई 20 कार बरामद की है। इसके अलावा एक अन्य केस में एक आरोपी को 315 बोर पिस्टल और एक कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सोमवार उक्त पांचों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।
एसएसपी भूपेंद्र सिंह सिद्धू ने बताया कि सीआईए टीम को सूचना मिली थी कि आरोपी हेरोइन तस्करी करते हैं। सीआईए टीम ने सीमावर्ती गांव अलीके के सतलुज दरिया के बांध के पास से आरोपी स्वर्ण सिंह वासी कमाले वाला, गुरवंत सिंह वासी मस्तके, मनप्रीत वासी नूरपुर, जीरा व संदीप वासी हजारा वाला को आई-20 कार के साथ गिरफ्तार किया है। जब कार की तलाशी ली गई तो इनके पास से चार किलो 255 ग्राम हेरोइन व एक लाख 97 हजार 500 रुपये की ड्रग्स मनी बरामद हुई।
एसएसपी ने बताया कि पूछताछ की जा रही है कि इनके किन लोगों के साथ संबंध हैं। उक्त हेरोइन पाकिस्तान से आई है। बाकी इनके साथियों संबंधी जांच की जा रही है। ये सभी नशे के धंधे के चलते एक-दूसरे को जानते हैं। गुरवंत पर पहले भी पांच केस दर्ज हैं। मनप्रीत के खिलाफ दो मामले दर्ज हैं। एसएसपी ने बताया कि आरोपी हैप्पी वासी मक्खू को श्मशान घाट के गेट के पास से 315 बोर की पिस्तौल और एक कारतूस के साथ काबू किया है। जितने भी ये आरोपी पकड़े गए हैं इनकी आयु 20 साल से लेकर 23 साल के बीच में है।
फोटो कैप्शन -फिरोजपुर पुलिस पकड़ी हेरोइन, पिस्तौल व ड्रग्स मनी संबंधी जानकारी देती हुई।