फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar: नहर में मिली व्यक्ति की सड़ी-गली लाश, ग्रामीणों ने बुलाई पुलिस; हाथ में बंधी हुई थी राखी

Sat, 16 Aug 2025 02:42 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)

सार

आसपास के गांव में भी मृतक की फोटो सर्कुलेट किए गए थे, मगर कुछ हाथ नहीं लगा। शव एकदम पीला पड़ चुका था। ये हत्या थी या फिर हादसा, इसका पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा।
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालंधर में कपूर गांव की नहर से एक व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। पानी के तेज बहाव के साथ लाश यहां पहुंची है। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और पहचान के प्रयास शुरू कर दिए। उसकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है जिसके बाद उसका पोस्टमार्टम करवा दिया गया है। 
विज्ञापन


थाना पतारा प्रभारी इंस्पेक्टर गुरशरन सिंह ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 45 वर्ष है। उसके हाथ पर राखी बंधी हुई थी और कड़ा भी पहना हुआ था। शव पूरी तरह से फूल चुका था, जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि लाश कम से कम 2-3 दिन से नहर के पानी में उतरा रही थी। पुलिस अलग-अलग पहलुओं से मृतक की शिनाख्त करने की कोशिश कर रही है, लेकिन अब तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है।

आसपास के गांव में भी मृतक की फोटो सर्कुलेट किए गए थे, मगर कुछ हाथ नहीं लगा। शव एकदम पीला पड़ चुका था। ये हत्या थी या फिर हादसा, इसका पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। प्राथमिक जांच में मृतक के शरीर पर कोई भी घाव नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें