फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकी के कहने पर किया था पुलिस चौकी के बाहर धमाका, पांच गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नवांशहर। नवांशहर पुलिस ने जिला रोपड़ के थाना नूरपुरबेदी की चौकी कलवां में बम धमाका करने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से एक टिफिन बम, एक विदेशी पिस्टल व 10 कारतूस भी बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

आरोपियों के तार पाकिस्तान से जुड़े हुए थे। वहां बैठे आतंकी हरविंदर सिंह रिंदा की ओर से उन्हें निर्देश दिए जाते थे। पत्रकार वार्ता में एसएसपी संदीप शर्मा ने बताया कि नवांशहर पुलिस ने कुछ दिन पहले सीआईए स्टाफ में बम फेंकने के मामले में आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में खुलासा हुआ कि इन्हीं आरोपियों ने आतंकी रिंदा के कहने पर चौकी कलवां में धमाका किया था।
धमाकों के लिए मिले थे तीन लाख रुपये
इन पांच आरोपियों को रिंदा की ओर से धमाकों के लिए तीन लाख रुपये भेजे गए थे। मुख्य आरोपी कुलदीप कुमार सन्नी (निवासी निझ्झर चौक खरड़) से पुलिस ने एक विदेशी पिस्टल व 10 कारतूस बरामद किए हैं। कुलदीप कुमार सन्नी ने अपने साथी शुभकर्ण सिंह (निवासी गांव मजारी थाना नंगल), रोहित उर्फ बल्लू (निवासी गांव सिंगा, थाना हरौली जिला ऊना) व एक अन्य साथी नवांशहर निवासी जिवितेश सेठी की मदद से रोपड़ के थाना नूरपुरबेदी के तहत आने वाली चौकी कलवां में बम धमाका करवाया था।
विज्ञापन

हत्या मामले में नामजद है आरोपी कुलदीप
इन चारों के साथ हुई पूछताछ में एक अन्य आरोपी अमनदीप कुमार से ऊना के गांव सिंगा में एक कुएं से टिफिन बम बरामद किया गया। आरोपी जिवितेश सेठी अपनी स्विफ्ट कार में कुलदीप कुमार सन्नी के कहने पर सामान इधर-उधर पहुंचाता था तथा उसे इस काम के 15 हजार रुपये एक चक्कर के मिलते थे। एसएसपी ने बताया कि कुलदीप कुमार सन्नी 2020 में लुधियाना म्यूनिसिपल चुनावों में कई हत्या के मामले में भी नामजद था और भगोड़ा चल रहा था। इस पत्रकार वार्ता मे डीएसपी (डी) हरजीत सिंह, डीएसपी सुरिंदर चांद और डीएसपी दविंदर सिंह घुम्मण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

फोटो कैप्शन
23 एनएसआर 1पी
जानकारी देते एसएसपी संदीप शर्मा व अन्य पुलिस अधिकारी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें