फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडवांस टैक्स पर भाजपा अपना रुख स्पष्ट करे : सैनी

Wed, 16 Oct 2013 11:04 PM IST
अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
एडवांस टैक्स को लेकर उद्यमी व कांग्रेस के पूर्व मंत्री जयकिशन सैनी व कोऑर्डिनेटर वरिंदर शर्मा ने प्रदेश में भाजपा को अपना स्टैंड स्पष्ट करने के लिए कहा है।
विज्ञापन


कांग्रेसी नेता ने कहा कि पंजाब से उद्योग का पलायन तेजी से हो जाएगा और सरकार जिस रेवन्यू के चक्कर में एडवांस टैक्स लगा रही है, वह उलटा पड़ जाएगा। कांग्रेसी नेताओं ने लोगों से अपील की कि वे प्लाटों को रेगुलर करवाने के लिए फीस न जमा करवाएं क्योंकि कांग्रेस सत्ता में आते ही यह फीस माफ कर देगी इसलिए लोगों का पैसा बर्बाद ही चला जाएगा।

पूर्व मंत्री जयकि शन सैनी जालंधर के मेयर भी रह चुके हैं। बुधवार को वे कांग्रेस के दोआबा को कोऑर्डिनेटर वरिंदर शर्मा, डॉ. राम लाल जस्सी, सुरिंदर चौधरी के साथ पत्रकारों से बात कर रहे थे। सैनी व वरिंदर शर्मा ने कहा कि पंजाब सरकार ने भ्रम पाल लिया है कि टैक्स लगाने से राजस्व में बढ़ोतरी हो जाएगी लेकिन उनका यह भ्रम शीघ्र ही टूटने वाला है क्योंकि यहां से इंडस्ट्री अपना बोरिया-बिस्तर समेटकर निकलने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन

 
पीपीसीसी प्रधान बाजवा ने इंडस्ट्री के मुद्दे पर जो स्टैंड लिया है, वह सराहनीय है। अगर सूबे से इंडस्ट्री चली गई तो प्रदेश तबाह हो जाएगा और साथ ही विकास का खत्म हो जाएगा। सैनी व वरिंदर शर्मा ने कहा कि पंजाब पर पहले ही एक लाख करोड़ रुपये से अधिक का कर्ज है, जिसका ब्याज देना सरकार को मुश्किल हो रहा है। इंडस्ट्री के पलायन के बाद तो अर्थव्यवस्था चरमरा जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें