फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के विरोध पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नहीं कर सके बैठक

विज्ञापन
नवाशहर में पुलिस के बैरिकेड़ तोड़कर आगे बढ़ते किसान। संवाद - फोटो : NAWANSHAHR
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नवांशहर। जिला भाजपा की सोमवार को प्रदेश प्रधान अश्वनी शर्मा के साथ होने वाली बैठक किसानों के विरोध के चलते नहीं हो पाई। किसानों के विरोध के चलते अश्वनी शर्मा कार्यक्रम स्थल पर नहीं पहुंच पाए।
अश्वनी शर्मा का दौरा रद्द होने को किसानों ने जहां अपनी जीत करार दिया, तो वहीं दूसरी ओर भाजपा नेताओं ने इसे लोकतंत्र की हत्या करार दिया।
जिला भाजपा के साथ प्रदेश प्रधान अश्वनी शर्मा की ओर से बैठक की जानी थी। बैठक का समय दोपहर 1 बजे था। इससे पहले जिला भाजपा की सारी लीडरशिप कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गई। करीब डेढ़ बजे किसान संगठन भी वहां पर पहुंचना शुरू हो गए।
विज्ञापन

पुलिस की ओर से किसानों को भाजपा के कार्यक्रम तक न पहुंचने से रोकने के लिए कई जगह बैरिकेड लगाए गए थे। किसान संगठन बैरिकेड तोड़ते हुए भाजपा के कार्यक्रम स्थल के बाहर तक पहुंच गए। इस पर पुलिस ने बैठक वाले हाल के बाहर का गेट लगा दिया। इसके बाद किसान वहां पर बैठ गए।
किसान संगठनों ने प्रदेश का माहौल खराब करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जब भाजपा नेताओं को पता है कि उनका पंजाब का बच्चा-बच्चा विरोध कर रहा है, तो फिर वह बैठकें करके क्या साबित करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि जब तक खेती कानून रद् नहीं होते, भाजपा नेताओं का ऐसे ही विरोध होगा।
विज्ञापन

उधर दूसरी ओर भाजपा जिला प्रधान डॉ. पूनम मानिक ने कहा कि पंजाब में लोकतंत्र की हत्या कर दी गई है। प्रदेश सरकार पूरी तरह से फेल हो चुकी है। सरकार अपनी नाकामी छिपाने के लिए ही इस तरह के प्रदर्शन करवा रही है। बैठक के बाहर धरने पर बैठे लोग राजनीतिक दलों के थे, न कि किसान।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें