फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर में ट्रांसपोर्ट सेल के भाजपा प्रदेश प्रधान अवैध शराब के साथ काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
जालंधर। कमिश्नरेट जालंधर की पुलिस ने भाजपा के ट्रांसपोर्ट सेल के प्रदेश प्रधान अजय जोशी को 6 पेटी अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जोशी टांडा के चुनाव प्रभारी भी हैं। जालंधर कैंट के एसीपी मेजर सिंह ने बताया कि परागपुर चौकी इंचार्ज सब इंस्पेक्टर सुरिंद्रपाल सिंह ने गुप्त सूचना के आधार पर नाकाबंदी कर दी।
विज्ञापन

इस दौरान कार को रोककर तलाशी ली गई तो 6 पेटी अवैध शराब बरामद हुई। शराब की पेटियों के बारे में अजय जोशी कुछ नहीं बता पाए। एसीपी कैंट मेजर सिंह ने बताया कि कार भाजपा प्रदेश प्रधान ट्रांसपोर्ट सेल अजय जोशी चला रहे थे। तत्काल पुलिस टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर शराब तस्करी का मामला दर्ज कर लिया। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि अजय जोशी लुधियाना से शराब लाकर जालंधर में बेचता था।
पार्टी ने किया पदमुक्त
पार्टी के प्रदेश महासचिव सुभाष शर्मा ने जारी प्रेस नोट जारी कर कहा कि अजय जोशी को पार्टी के तमाम पदों से निलंबित कर दिया गया है। उनको तमाम जिम्मेदारियों से हटा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें