फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडवांस टैक्स पर भाजपा-शिअद में ठनी

Sun, 10 Nov 2013 10:05 PM IST
अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब में लागू किए गए एडवांस टैक्स को लेकर सत्ताधारी गठबंधन में ठन गई है। प्रदेश भाजपा के प्रधान कमल शर्मा ने आरोप लगाया है कि टैक्स के बारे में बादल सरकार ने भाजपा को विश्वास में नहीं लिया और जनता पर टैक्स सीधा थोप दिया गया।
विज्ञापन


रविवार को मेयर हाउस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कमल शर्मा ने मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के उस बयान को भी गलत ठहराया जिसमें मुख्यमंत्री ने कहा था कि उन्हें राज्य में इंडस्ट्री की किसी समस्या के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

कमल शर्मा ने कहा कि भाजपा ने इंडस्ट्री और ट्रेड की हर समस्या की जानकारी मुख्यमंत्री बादल को दी थी। उन्होंने कहा कि जिस दिन मुख्यमंत्री ने जालंधर में यह बयान दिया, उसी दिन सुबह आठ बजे चंडीगढ़ में भाजपा नेता शांता कुमार, जेपी नड्डा और उन्होंने स्वयं मुख्यमंत्री बादल से मुलाकात की थी और उन्हें इंडस्ट्री व ट्रेड की हर समस्या से अवगत कराया था।
विज्ञापन


कमल शर्मा रविवार को जालंधर में फेस टू फेस कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए थे। उन्होंने कहा कि यह मुद्दा उन्होंने सीएम के समक्ष भी उठाया था कि भाजपा को एडवांस टैक्स लगाते समय विश्वास में क्यों नहीं लिया गया।

कमल शर्मा ने कहा कि पंजाब में खजाना खाली है और आर्थिक संकट चल रहा है, फिर भी पंजाब सरकार भलाई व विकास के कार्य कर रही है।

यह पूछे जाने पर कि दो दिन पहले वित्तमंत्री परमिंदर ढींढसा ने कहा था कि पंजाब में खजाना खाली नहीं है बल्कि भरा हुआ है, इस पर कमल शर्मा ने कहा कि खजाना खाली है बाकी वित्तमंत्री बता सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें