फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: भाजपा के प्रदेश महासचिव जगमोहन सिंह राजू ने दिया इस्तीफा, पत्र में लगाया बड़ा आरोप

Sat, 26 Apr 2025 10:00 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर

सार

जगमोहन सिंह राजू ने अपने इस्तीफे का कारण संगठन चुनाव में हुई अनियमितता बताया है। राजू ने आरोप लगाया कि पार्टी ने चुनावों में संविधान का उल्लंघन किया है। उन्होंने इस संबंध में भाजपा जिला अध्यक्ष पर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
जगमोहन राजू - फोटो : अमर उजाला/फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के प्रदेश महासचिव एवं पूर्व आईएएस अधिकारी जगमोहन सिंह राजू ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ को भेज दिया है। उन्होंने अपने इस्तीफे की प्रति भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, राष्ट्रीय महासचिव बीएल संतोष और पंजाब प्रभारी विजय रूपाणी को भी भेजी है। उन्होंने असंतोष के कारण पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, पत्र में उन्होंने अपने इस्तीफे का कारण संगठन चुनाव में हुई अनियमितता बताया है। जगमोहन सिंह राजू ने आरोप लगाया कि पार्टी ने चुनावों में संविधान का उल्लंघन किया है। उन्होंने इस संबंध में भाजपा जिला अध्यक्ष पर आरोप लगाए हैं। उन्होंने अपने पत्र के साथ पार्टी संविधान का कुछ विवरण भी उपलब्ध कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें