फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा की नशा मुक्ति महारैली: 30 सितंबर को जालंधर आएंगे गृहमंत्री अमित शाह, हवन-यज्ञ के साथ तैयारियां शुरू

Thu, 24 Sep 2026 09:01 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर

सार

भाजपा की नशा मुक्ति महारैली के लिए 50 एकड़ भूमि में प्रबंध किए जा रहे हैं। पार्किंग, पेयजल, चिकित्सा, सुरक्षा और बैठने की सुविधाएं होंगी। पंजाब नशे की गंभीर समस्या से जूझ रहा है। भाजपा इस मुद्दे को जन-जन तक पहुंचाना चाहती है।
विज्ञापन
नशा मुक्त रैली के स्थल पर हवन-यज्ञ करते भाजपा नेता। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालंधर में 30 सितंबर की भाजपा की नशा मुक्ति महारैली की तैयारियां शुरू हो गई हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस महारैली को संबोधित करेंगे। भाजपा जालंधर शहरी के जिला अध्यक्ष अशोक सरीन हिक्की की अध्यक्षता में परागपुर जीटी रोड स्थित रैली स्थल पर हवन-यज्ञ और अरदास हुई।
विज्ञापन


हिक्की ने कहा कि यह महारैली पंजाब का भविष्य तय करेगी। रैली के लिए 50 एकड़ भूमि में प्रबंध किए जा रहे हैं। पार्किंग, पेयजल, चिकित्सा, सुरक्षा और बैठने की सुविधाएं होंगी। पंजाब नशे की गंभीर समस्या से जूझ रहा है। भाजपा इस मुद्दे को जन-जन तक पहुंचाना चाहती है। अमित शाह की महारैली नशा मुक्त पंजाब के संकल्प को मजबूत करेगी। इस अवसर पर अशोक मित्तल, सुशील कुमार रिंकू, शीतल अंगुराल, कृष्ण देव भंडारी उपस्थित थे। जगबीर बराड़ और कर्मजीत कौर चौधरी समेत कई भाजपा पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

भाजपा का लक्ष्य और अपील
भाजपा का लक्ष्य युवाओं को नशे से निकालकर रोजगार, शिक्षा और सुरक्षित भविष्य देना है। पार्टी पंजाबियों की सुरक्षा, सुविधा और विकास के लिए प्रतिबद्ध है। पीएम मोदी के नेतृत्व में देश का विकास हुआ है। अब पंजाब को भी विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है। हिक्की ने लोगों से 30 सितंबर की महारैली में भाग लेने की अपील की। उन्होंने नशा मुक्त पंजाब के निर्माण का संकल्प मजबूत करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें