फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: जालंधर उपचुनाव में शिअद उम्मीदवार रहीं सुरजीत कौर एससी नहीं, चुनाव के लिए बनाया था फर्जी सर्टिफिकेट

Tue, 16 Jul 2024 03:47 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)

सार

जालंधर उपचुनाव में शिअद उम्मीदवार रहीं सुरजीत कौर पर गंभीर आरोप लगे हैं। भाजपा नेता ने सुरजीत के खिलाफ चुनाव आयोग और पंजाब सरकार को भी शिकायत दी है। उनका आरोप है कि सुरजीत कौर एससी नहीं है।
विज्ञापन
सुरजीत कौर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के जालंधर उपचुनाव में आम आदमी पार्टी के मोहिंदर भगत ने जीत हासिल की है। चुनाव संपन्न होने के बाद अब शिरोमणि अकाली दल (शिअद) की उम्मीदवार सुरजीत कौर के खिलाफ चुनाव आयोग को शिकायत दी गई है। भाजपा के अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रधान एसआर लद्दड़ ने राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग, चुनाव आयोग और पंजाब सरकार को शिकायत दी है कि शिअद की उम्मीदवार सुरजीत कौर के जाति प्रमाण पत्र की जांच करने और कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। 

विज्ञापन


एसआर लद्दड़ का आरोप है कि जालंधर वेस्ट की सीट रिजर्व है, जबकि सुरजीत कौर दलित समुदाय से नहीं है। जालंधर डिवीजनल के पूर्व कमिश्नर भाजपा नेता सुच्चा राम ने शिकायत में कहा कि चुनाव प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है। इसलिए सुरजीत कौर के बनाए गए फर्जी एससी सर्टिफिकेट की जांच की जाए और फर्जी सर्टिफिकेट बनाने के आरोप के तहत कानूनी कार्रवाई की जाए। चुनाव के दौरान जब शिरोमणि अकाली दल ने अपनी उम्मीदवारी वापस लेने की घोषणा की तो राजपूत (सिरकीबंद) समुदाय के लोगों ने प्रेस कांफ्रेंस की और सुरजीत कौर के पक्ष में प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि सिरकीबंद राजपूत पंजाब की एक जाति नहीं है और भारत सरकार द्वारा 39 अनुसूचित जातियों में अधिसूचित नहीं है।

पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने पांच जनवरी 2021 को एक फैसले के तहत गांव आलमपुर (पटियाला) के राजपूत सिरकीबंदों के छह प्रमाणपत्र रद कर दिए थे। इसी तरह, राजपुरा के पास एक गांव की लड़की रवजीत कौर, जो एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही थी, को नकली सिरकीबंद-राजपूत प्रमाणपत्र होने के कारण कॉलेज से निष्कासित कर दिया गया था।
विज्ञापन


जिक्रयोग है कि सुरजीत कौर अकाली दल की उम्मीदवार थी, लेकिन बाद में पार्टी ने उससे समर्थन वापस ले लिया था और बसपा को दे दिया था। वहीं सुरजीत कौर की तरफ से अकाली नेता सुखमिंदर राजपाल का कहना है कि सुरजीत कौर दलित है और इसके सबूत वह जांच में पेश करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें