फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार तीन शातिरों ने पूर्व ब्लाक समीति के मेंबर से छीने 87 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
कुलगढ़ी से गुजरती फिरोजपुर फीडर नहर के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने ब्लाक समिति के पूर्व सदस्य से 87 हजार रुपये छीन कर फरार हो गए। पीड़ित पंजाब ग्रामीण बैंक से रुपये निकलवाकर घर लौट रहा था। इस संबंधी पुलिस को शिकायत दी है।
विज्ञापन

पीड़ित गोपा सिंह (ब्लाक समिति के पूर्व मेंबर) वासी बस्ती झाल वाली ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि बुधवार को पंजाब ग्रामीण बैंक से 87 हजार रुपये निकलवा कर वह घर लौट रहे थे। जैसे ही बैंक से निकलकर फिरोजपुर फीडर नहर के नजदीक पहुंचे कि बाइक सवार तीन बदमाश उनके पास आए और हथियारों के बल पर नकदी छीनने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने गोपा को बुरी तरह पीटा और उससे नकदी लेकर फरार हो गए। सभी ने मुंह पर कपड़ा लपेेटा हुआ था। शातिरों की पहचान नहीं हो पाई है। पीड़ित ने थाना कुलगढ़ी को शिकायत दी है। थाना कुलगढ़ी पुलिस तफ्तीश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें