फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar: बिना हेलमेट बाइक पर जा रहे तीन युवकों ने एसआई पर चढ़ाई मोटरसाइकिल, फिर बोले-गलती से टकरा गए

Tue, 20 Sep 2022 03:36 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)

सार

मोटरसाइकिल चला रहे आरोपी सलीम ने बताया कि वह सामान लेकर दोस्तों के साथ घर जा रहा था। नगर निगम चौक में खड़े पुलिसकर्मी ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की जिसमें वह मोटरसाइकिल से टकरा कर गिर गए।
विज्ञापन
हादसे में घायल पुलिसकर्मी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालंधर के नगर निगम चौक में कमिश्नरेट पुलिस के लगने वाले ट्रैफिक नाके पर ट्रैफिक इंचार्ज एसआई को बिना हेलमेट ट्रिपल सवारी आ रहे तीन युवकों को रोकना भारी पड़ गया। बाइक सवार युवकों ने चालान से बचने के लिए ड्यूटी पर तैनात एसआई को टक्कर मार दी। इससे उसे काफी चोटें आई है। नाके पर मौजूद अन्य मुलाजिमों ने इंचार्ज सतनाम सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया। उनके हाथ पैर में चोट आई है। गनीमत रही कि पगड़ी के कारण जमीन में टकराने के बाद भी सिर में गंभीर चोट नहीं आई। घटना के बाद ट्रैफिक पुलिस ने तीनों युवकों को पकड़ लिया। 

विज्ञापन


मोटरसाइकिल चला रहे आरोपी सलीम ने बताया कि वह सामान लेकर दोस्तों के साथ घर जा रहा था। नगर निगम चौक में खड़े पुलिसकर्मी ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की जिसमें वह मोटरसाइकिल से टकरा कर गिर गए। युवकों ने बताया कि वह चालान से बचकर भाग रहे थे। ट्रैफिक पुलिस ने जब युवकों से हेलमेट और कागज मांगे तो सलीम ने कहा कि उसके पास लाइसेंस नहीं हैं, कागज घर पर रखे हैं। इसके बाद ट्रैफिक पुलिस ने मोटरसाइकिल को कब्जे में लेकर युवकों को पुलिस के हवाले कर दिया। एसआई सतनाम सिंह के बयानों पर युवकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें