फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवारों ने बुजुर्ग को मारी टक्कर, दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पठानकोट। पठानकोट-अमृतसर हाईवे स्थित अड्डा झाकोलाहडी धोबडा के पास बाइक सवार युवकों ने पैदल जा रहे बुजुर्ग को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक युवक और बुजुर्ग की मौत हो गई। बाइक पर तीन युवक सवार थे। मृतकों की पहचान प्रेमदास (80) निवासी धोबड़ा और पंकज कुमार (24) निवासी झाकोलाहड़ी के तौर पर हुई है। बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सदर पुलिस ने बाइक सवार अन्य दोनों युवकों पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

थाना सदर के एएसआई कमल किशोर ने बताया कि बुधवार देर शाम बाइक पर मिथुन, निशु और पंकज झाकोलाहड़ी से अड्डा बलसुआ जा रहे थे। अड्डा झाकोलाहड़ी के पास अचानक बुजुर्ग प्रेमदास बाइक के सामने आ गए। बाइक सवारों ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में चारों लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया जहां वीरवार दोपहर प्रेमदास और पंकज की मौत हो गई। एएसआई ने बताया कि मिथुन की हालत नाजुक है।
डिवाइडर में कट से बढ़े हादसे
स्थानीय लोगों ने नवजीत घई शालू की अध्यक्षता में नेशनल हाईवे अथारिटी के खिलाफ रोष जाहिर करते हुए कहा कि नेशनल हाईवे अथॉरिटी की ओर से जगह-जगह डिवाइडर में कट दिए गए हैं। इसके कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि फ्लाईओवर के बिल्कुल बीच में अंडर पास के लिए कट दिया गया है। इसी के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें